बौंली| शिव बगीची के श्री राम कला मंडल मंच बौंली के प्रांगण मे सोमवार से नारद मोह प्रसंग के साथ ही रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया| श्री राम कला मंडल बौंली के संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होगा| इस दौरान मुख्य हास्य कलाकार जगदीश छैला, पन्या सेपट भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं| रामलीला मंचन के शुभारंभ पर आज सर्वप्रथम नारद मोह प्रसंग पर जीवंत रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें महर्षि नारद को कामदेव पर विजय प्राप्त करने पर अहंकार हो गया, यह समाचार जब उन्होंने अपने पितामह ब्रह्मा को बताया तो उन्होंने इस समाचार को जगत के पालनहार भगवान विष्णु को नहीं बताने के लिए समझाकर शिक्षा दी| मंगलवार को रावण, कुंभकरण, व विभीषण जन्म एवं भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के जन्म सहित विद्या अध्ययन की लीला का मंचन किया जाएगा|

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।