सभापति शिवरतन अग्रवाल ने रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कर कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए


भव्य रामलीला एवं दशहरा मेला-2025, का शुभारंभ होने जा रहा है

गंगापुर सिटी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का अनुपम दर्शन कराने हेतु आज नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल ने नगर परिषद अधिकारी, कार्मिक एवं शहर के गणमान्य नागरिको के साथ रामलीला मैदान में निरीक्षण किया रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कर कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया रामलीला आयोजन में आप सभी श्रद्धालुजन, परिवार सहित पधारकर भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का रसपान करें। भक्ति, संस्कृति और आस्था से भरे इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनें। हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और भव्य बनाएँगे।सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण: यह भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है जो पीढ़ी दर पीढ़ी रामायण की कथा को जीवित रखती है, जिससे युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। सामुदायिक जुड़ाव: रामलीला के प्रदर्शन से समुदाय के लोग एक साथ आते हैं, जिससे साझा अनुभव और सामाजिक एकजुटता का निर्माण होता है। सामाजिक संदेश: यह न केवल मनोरंजक है, बल्कि इसमें सामाजिक और धार्मिक शिक्षाएँ भी शामिल होती हैं, जो दर्शकों को जीवन के बेहतर संदेश देती हैं। आपकी उपस्थिति इस आयोजन की शोभा को और बढ़ाएगी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा रामलीला मैदान में भागीदारी निभाएंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now