सड़क हादसा दो लोगों की मौत, दो घायल


नैनीताल।ललित जोशी। सरोवर नगरी से दूर गेठिया भवाली मार्ग में एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत और कुछ के घायल होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर जाने से जिसमें दो लोगों की मौत की खबर मिल रही है जबकि कुछ लोग घायल होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। जैसे ही घटना की सूचना मिली तो आनन फानन में स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने घटना स्थल की ओर रुख कर गहरी खाई में जाकर पर्यटकों को बाहर निकाला जिसमें दो पर्यटकों की अंकित, व अभीराज,की मौत हो गई जबकि अतुल और श्याम घायल हो गये।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों से मिली जानकारी मिली यह पर्यटक सभी उत्तर प्रदेश उन्नाव जिले के रहने वाले हैं और अल्मोड़ा जिले के मंदिरों को जा रहे थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now