विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी


विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

इन्द्रगढ़ 15 जुलाई। क्षेत्र से होकर निकलने वाले दिल्ली मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से जुड़ी कम्पनी डीएमआई की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम बेलनगंज में सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियांे को पुरस्कार वितरित किये गये। साथ ही पाँच सांत्वना पुरस्कार के रूप में पाँच विद्यार्थियों को स्वच्छता किट वितरित किये गये। इस अवसर पर कम्पनी के धर्मेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कम्पनी की ओर से सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापिका हंसा जाट, अध्यापक विनोद नागर, जितेन्द्र शर्मा, छाजूलाल वर्मा, महेश वैष्णव, पुखराज सैनी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now