केशव राज पैलेस में सपा सांसद सनातन पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
प्रयागराज। राजदेव द्विवेदी। बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे का जनपद के यमुनानगर स्थित केशव राज पैलेस, शिवराजपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सनातन पांडे का स्वागत फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
भव्य स्वागत के बीच कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
कार्यक्रम के दौरान सांसद सनातन पांडे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।
महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अपने संबोधन में सनातन पांडे ने कहा कि महंगाई ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, जबकि बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में आम जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।
भाजपा पर लगाए कई आरोप
सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल वादों और प्रचार तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ा है और जनता अब इन परिस्थितियों को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाएगी।
कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान
सनातन पांडे ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
सपा नेताओं ने भी रखे अपने विचार
सभा में मौजूद समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकर्ता
स्वागत समारोह में कुंजन लाल मिश्रा, रामायण प्रसाद शुक्ला, सूर्य निधान पांडे, चंद्रमणि मिश्रा, सूर्य बली चौबे, अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा, संजय सिंह तोमर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़ गुलाब कली, रंगीले महाराज, पंचेश्वर त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, रामायण प्रसाद त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, बसंत लाल केसरवानी, आनंद पांडे, आर्यन यादव, मुलायम यादव, अमल पुष्प त्रिपाठी, नवनीत मिश्रा, अर्जुन सिंह, शैलेंद्र यादव, राजकरण सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।