आस्था के साथ सेवा, सेवा के साथ संकल्प सभापति शिवरतन अग्रवाल


गंगापुर सिटी|आज उघाड़मल बालाजी मंदिर के समीप स्थित भोमिया बाबा के पावन स्थान पर परमपूज्य गुरुदेव 1008 श्री रघुनंदन दास महाराज जी की मूर्ति स्थापना एवं भव्य भंडारा कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल शामिल हुए।

इस पावन अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के संकल्प के तहत सभापति अग्रवाल द्वारा मूर्ति स्थापना एवं भंडारा आयोजन हेतु ₹2,51,000/- (दो लाख इक्यावन हजार रुपये) की सहयोग राशि समर्पित की गई।

इस अवसर पर सभापति ने बताया कि धर्म की जड़ सदा हरि होती हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई को छोड़कर अच्छाई अपनाए स्वयं को सभ्य बनाए।
आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि यह योगदान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

आयोजनकर्ता एवं आसपास के ग्रामों की सरदारी द्वारा दिए गए सम्मान, स्नेह एवं विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, संस्कारों को जीवित रखने और सामूहिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

भोमिया बाबा एवं गुरुदेव महाराज जी की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो  यही प्रार्थना है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now