शहरी सेवा शिविर 2026: विधायक नौक्षम चौधरी ने बांटे छह भूमि पट्टे


नगर पालिका पहाड़ी में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर विधायक नौक्षम चौधरी ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

डीग। अमर दीप सेन। शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत नगर पालिका पहाड़ी में आयोजित शिविर का स्थानीय विधायक नौक्षम चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, अधिकारियों से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं।

#### अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

#### छह पात्र लाभार्थियों को वितरित किए भूमि के पट्टे

शिविर के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने छह पात्र लाभार्थियों को भूमि के पट्टों का वितरण भी किया। वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

पट्टे प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है।

#### सेवा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि ऐसे सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित इन सेवा शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इनका उपयोग करें।

#### कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी राजकुमार, एसडीएम जोगेंद्र सिंह, तहसीलदार धर्म सिंह, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि पूर्व सरपंच विक्की गुर्जर पहाड़ी, सरपंच ताहिर धीमरी, सरपंच राजमल छपरा, पूर्व सरपंच डालचंद गुप्ता गोपालगढ़, एडवोकेट प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं दर्ज कराईं, वहीं कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *