तमरेर-मधुबन सड़क निर्माण की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के निर्माण, बजट स्वीकृति और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

डीग। अमर दीप सेन। तमरेर-मधुबन सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस कमेटी डीग की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम तमरेर से ग्राम मधुबन को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत की मांग की गई।

#### जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

एडवोकेट स्वेता यादव ने बताया कि तमरेर-मधुबन मार्ग लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं किसानों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन लगभग बाधित हो जाता है और लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं।

#### कई बार अवगत कराने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।

#### बजट स्वीकृत कर जल्द शुरू हो निर्माण कार्य

ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित सड़क का शीघ्र निरीक्षण कराया जाए, आवश्यक बजट स्वीकृत किया जाए तथा सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके।

साथ ही सड़क निर्माण में हो रही देरी की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

#### आंदोलन की दी चेतावनी

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी सड़क की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जनआंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मिट्ठू सिंह सांखला, गोपाल प्रसाद जी, नरेश फौजदार, नरेन्द्र, राहुल, विक्रम सिंह, बच्चू सिंह, डब्बू, हेमू, कुलदीप तथा भावना (मीडिया प्रभारी) सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *