विधायक डॉ. लालाराम बैरवा करेंगे शुभारंभ; 17 मई तक शाहपुरा विधानसभा के विभिन्न गांवों में घूमेगा विकास का रथ
शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण इलाकों के अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में “एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान” का आगाज होने जा रहा है। 13 मई से शुरू होने वाला यह विशेष अभियान 17 मई तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
विधायक करेंगे अभियान का शुभारंभ इस अभियान का आधिकारिक शुभारंभ बुधवार प्रातः 10 बजे ग्राम पंचायत मुख्यालय रहड़ से होगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मौजूद रहेंगे। रथ में लगी आधुनिक एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो संदेशों के जरिए कृषि अनुदान, सिंचाई, ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।
अभियान का पूरा शेड्यूल: कार्यवाहक उपखंड अधिकारी भीवंराज परिहार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रथ का रूट इस प्रकार रहेगा:
-
13 मई: रहड़ (सुबह 10 बजे), बच्छखेड़ा (12 बजे), देवपुरी (शाम 4 बजे) और लसाड़िया (6 बजे)।
-
14 मई: चलानिया, लूलास, करमड़ास और ढिकोला।
-
15 मई: कंकोलिया, बबराना, खेडलिया और महुआ खुर्द।
-
16 मई: सालरिया कलां, बालेसरिया, पायरा और बैरां।
-
17 मई: बामनिया, उपरेड़ा, राक्षी और मेघरास (शाम 6 बजे समापन)।
तहसीलदार परिहार ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लाभार्थियों को कार्यक्रम में उपस्थित करवाएं। विधायक डॉ. बैरवा ने भी क्षेत्रवासियों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
