सूरौठ: कल 14 गांवों में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के चलते निगम ने लिया शटडाउन


ढिंढोरा 132 KV स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

सूरौठ (प्रमोद तिवारी)। बिजली लाइनों के सुचारू संचालन और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सूरौठ क्षेत्र के 14 गांवों के उपभोक्ताओं को कल बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत निगम के सूरौठ सहायक अभियंता सीपी सैन ने बताया कि 13 मई को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर: अभियंता के अनुसार, ढिंढोरा 132 केवी स्टेशन की मुख्य लाइनों का मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके परिणामस्वरूप ढिंढोरा, सूरौठ और शेरपुर 33 केवी बिजली स्टेशनों से जुड़े सभी 14 गांवों में 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित अपने आवश्यक कार्य सुबह 6 बजे से पहले ही निपटा लें।

यह भी पढ़ें:

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now