जयपुर से पहुंचे डेवलपमेंट डायरेक्टर सी.एल. दातोनिया ने सदस्यों को व्यवसाय विस्तार, नेतृत्व और 15 अगस्त को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
गंगापुर सिटी। शिवार्धन बिल्ड एस्टेट ग्रुप की एक व्यवसायिक एवं प्रेरणात्मक बैठक मंगलवार को होटल मंगलम पैलेस में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन एरिया लीडर पिंटू महावर, फूलचंद महावर (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल) तथा पूर्व पार्षद नारायण लाल महावर के तत्वावधान में किया गया। बैठक में जयपुर से पहुंचे ग्रुप के डेवलपमेंट डायरेक्टर सी.एल. दातोनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा व्यवसायिक विकास पर अपने विचार रखे।
सी.एल. दातोनिया ने कहा कि सफलता के लिए किसी आयु सीमा की आवश्यकता नहीं होती। व्यक्ति की सोच, लगन और मेहनत ही उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि शिवार्धन ग्रुप ऐसा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, जहां लोग अपने व्यवसायिक सपनों को साकार कर सकते हैं।
दो वर्ष पूरे होने पर मनाया जाएगा स्थापना दिवस
उन्होंने बताया कि शिवार्धन ग्रुप के प्रबंध निदेशक बी.एल. मीना के नेतृत्व में संस्था ने दो वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर 15 अगस्त को जयपुर स्थित मेरी गोल्ड होटल में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने गंगापुर सिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।
सदस्यों ने साझा किए अनुभव
बैठक को फूलचंद महावर, नारायण लाल महावर, पिंटू महावर, मोहनलाल (अध्यापक), टीकमचंद तथा देवकीनंदन सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने ग्रुप से जुड़ने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए व्यवसायिक अवसरों और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला।
दर्जनों नए सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में खेमचंद गोठवाल (पत्रकार), धनंजय शर्मा, रामकेश मीणा, प्यारेलाल सैनी, तुलसीराम गौतम, नरेश खारवाल, कमल बैरवा, विजेंद्र बैरवा, राजेंद्र बैरवा, मुन्नालाल, छगनलाल, विष्णु सहित अनेक सदस्य एवं दर्जनों नए प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।