नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने जमकर थिरका़ए कदम


गंगापुर सिटी ।अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर कक्षीय सह शैक्षणिक साहित्य व सांस्कृतिक सप्ताह वुधवार को एकल नृत्य तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने देशभक्ति, आध्यात्मिक, फिल्मी गीतो पर नृत्य द्वारा अद्भुत लय, ताल का परिचय पेश किया एवं सभी छात्राओं को एक के बाद एक ताली बजाने पर मजबूर किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु सोनी बी. ए तृतीय वर्ष तथा द्वितीय स्थान सरोज सैनी बी. ए तृतीय सेमेस्टर, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम लवी ग्रुप तथा द्वितीय स्थान संजना ग्रुप ने प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अग्रवाल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व्याख्याता डा. शैली गुप्ता, चेतना अग्रवाल द्वारा रही। इस अवसर पर प्रो. संतोष मंगल, डॉ प्रवीण कुमार, उमाकांत शुक्ला, योगिता जैन, निशा गोयल, मेघा गुप्ता, जीवन सिंह तंवर, उदय सिंह, देवांग पाठक, अमित खंडेलवाल, आदित्य शर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिताओं के संयोजक व्याख्याता अशोक जांगिड़ एवं सह संयोजक जगन्नाथ रेगर ने बताया कि शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now