गोगामेड़ी जयंती पर करणी सेना ने समाज सेवा का लिया संकल्प, दी श्रद्धांजलि


भीलवाड़ा में स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयंती पर श्रद्धांजलि, केक काटकर समाज सेवा और सनातन संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प।

भीलवाड़ा | स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जयंती के अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गोगामेड़ी के व्यक्तित्व, संघर्ष और समाजहित में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज एवं सनातन संस्कृति की सेवा का संकल्प लिया।

केक काटकर मनाई जयंती, पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव महिपाल सिंह केलवाद ने बताया कि भीलवाड़ा जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धनराज सिंह अमर्तिया ने केक काटकर स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

संघर्ष और समाज सेवा को बताया प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धनराज सिंह अमर्तिया ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने समाज, राष्ट्र और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष, साहस और समाजहित में किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गोगामेड़ी केवल एक संगठन के नेता नहीं थे, बल्कि समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की बुलंद आवाज थे।

समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गोगामेड़ी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह काछोला, अवतार सिंह कोयल, वीरेंद्र सिंह गुलगांव, दशरथ सिंह बिलिया, राजेंद्र सिंह गुर्जरवाड़ा, पायलट बना पाण्डरु, दशरथ सिंह नरूका (शंकरपुरा), लाल सिंह हरणी, महेंद्र सिंह जगपुरा, कर्ण सिंह झाला, भेरू सिंह समोडी, चंदू बना जावलिया खेड़ा सहित बड़ी संख्या में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *