नवनियुक्त सहायक कृषि अधिकारी सुनील सोलंकी ने किसानों से जैविक खेती अपनाने और गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
सूरौठ। कस्बे में हिंडौन-बयाना मार्ग स्थित किसान सेवा केन्द्र पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सूरौठ के नवनियुक्त सहायक कृषि अधिकारी सुनील सोलंकी ने किसानों को जैविक खेती के महत्व एवं उसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया।
जैविक खेती से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता
सहायक कृषि अधिकारी सुनील सोलंकी ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है तथा फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। उन्होंने बताया कि जैविक उत्पादों की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि विभाग की ओर से उन्हें उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
कृषि अधिकारियों का हुआ सम्मान
गोष्ठी के दौरान उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों ने सहायक कृषि अधिकारी सुनील सोलंकी तथा राजवीर सिंह चौधरी का साफा एवं मालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में ढिंढोरा के सहायक राजवीर सिंह चौधरी, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी अमर सिंह मीणा, गुमान सिंह, देशराज, शिव कुमार, अजय पाल, राहुल, मोनू जाटव, देशराज सैनी भुकरावली सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
किसानों से की जैविक खेती अपनाने की अपील
गोष्ठी के अंत में किसानों से अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि जैविक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें:
Karauli, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।