सूरौठ तहसील में अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, राजस्व कार्यों के त्वरित निस्तारण का भरोसा


नवनियुक्त तहसीलदार अशोक कुमार का सर्व समाज ने किया स्वागत, आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन।

सूरौठ। सूरौठ तहसील के नवनियुक्त तहसीलदार अशोक कुमार ने बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राजस्व कार्यों के त्वरित निस्तारण और आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी आदेशों के तहत सूरौठ में कार्यरत तहसीलदार संजीव धाकड़ का तबादला करौली कर दिया गया था। उनके स्थान पर टोडाभीम में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को सूरौठ तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कार्यभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार अशोक कुमार ने तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक राजस्व प्रकरण का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

आमजन को मिलेगी बेहतर प्रशासनिक सुविधा

पत्रकारों से बातचीत में तहसीलदार अशोक कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के साथ-साथ कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *