गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) प्रदेश, जिला एवं उपशाखा कार्यकारिणी सदस्यों की सामुहिक मिटींग मां सरस्वती के समक्ष दीपक जलाकर एवं माला पहनाकर प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द शर्मा के नेतृत्व में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में आयोजित की गई।
ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी के संबंध में समस्याएं जिनमें 15 किलोमीटर से दूर लगाए गए समस्त केआरपी को टीए/डीए दिया जाए, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मौखिक आदेशों से ही कर्मचारी नियुक्त किया जा रहे हैं,सवाई माधोपुर से ट्रेनिंग के लिए आए हुए नाम को ट्रेनिंग के दिन ही नाम परिवर्तन किया जाता है जिससे कर्मचारी समय पर ट्रेनिंग स्थल पर नहीं पहुंच पाता है, प्रधानाचार्य की सेवा पुस्तिकाएं कई वर्षों से दिखाई नहीं गई है जिसके कारण प्रधानाचार्य को अपनी पीएल का जानकारी नहीं होने के कारण 300 से अधिक पीएल होने पर अधिक कटौती में काट दी जाती है और कर्मचारियों को सूचना भी नहीं दी जाती है,ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कार्मिक द्वारा प्रदेश मंत्री शिक्षक संघ (सियाराम) को वॉइस कॉल पर धमकी दि गई जिसका सदन ने निंदा प्रस्ताव पास किया।
उप जिला कलेक्टर महोदय कार्यालय गंगापुर सिटी से संबंधित निम्न समस्या जिसमें 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों और एकल शिक्षक को बीएलओ कार्य से मुक्त रखा जाए,1 जनवरी 2026 से 5 जनवरी 2026 तक बीएलओ द्वारा शीतकालीन अवकाश में एस आई आर का कार्य किया गया इसके आदेश जारी करवाना।
प्रदेश स्तरीय शिक्षक समस्याएं जिसमें विद्यालय के भवन पूर्णतया जर्जर हो गए हैं और उनकों जमीदों करवा दिया गया है उन विद्यालयों को भवन निर्माण का बजट आवंटन किया जावे, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बजट आवंटन किया जावे जिससे वेतन व्यवस्था सुचारू रूप से चले, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के अनुसार पति-पत्नी एक स्थान पर स्थानांतरण की सरकार की नीति का पालन करवाया जाए, शिक्षकों को म्युचुअल स्थानांतरण पुनः खोले जाए।
मीटिंग में श्रीजेश गुर्जर,सोहन लाल गुप्ता,सुरेश चंद शर्मा,नरेश सिसोदिया, सुरेश चंद्र गर्ग,पवन शर्मा, फिरोज खान, वेद प्रकाश गुप्ता, रघुवीर जाटव,मिट्ठू लाल जी शर्मा, विनोद त्रिवेदी, मोहिद खान, नितेश जांगिड़ और गोपाल लाल गुप्ता उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।