डॉक्टर धीरेंद्र सिंह को होम्योपैथिक चिकित्सा संघ डीग का जिला अध्यक्ष बनाया गया


डीग।अमरदीप सेन। राजस्थान सेवारत होम्योपैथी चिकित्सक संघ जिला डीग की जिला स्तरीय कार्यकारी का गठन आज दिनांक 11.1.26 को किया गया। संघ की मीडिया प्रभारी डॉक्टर सावित्री देवी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के समस्त सेवारत होम्योपैथी चिकित्सक उपस्थित हुए एवं सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया ।बैठक में सर्वसम्मति से डॉक्टर धीरेंद्र सिरोही को जिला अध्यक्ष चुना गया उपाध्यक्ष डॉ सुनील शर्मा एवं संरक्षक पद पर डॉक्टर एकता अग्रवाल को मनोनीत किया गया। महासचिव पद पर डॉक्टर जोनिंद्र सिंह कोषाध्यक्ष डॉ भूमिका सैनी को चुना गया कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉक्टर सीमा देवी को मनोनीत किया गया इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र कुमार फौजदार जी (PMO, DEEG), श्री बच्चू प्रसाद जी सीनियर नर्सिंग अधीक्षक ,डॉक्टर राजेश मीणा जी अध्यक्ष राजस्थान होम्योपैथी चिकित्सा संघर्ष समिति डॉक्टर भेद राम व डॉक्टर रश्मि मीणा ने अपनी गौरवान्वित उपस्थिति दर्ज की।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now