गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश में “वोकल फॉर लोकल” की भावना के साथ स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश व हाल ही में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों सहित अनेक क्षेत्रों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
देश के प्रधानमंत्री मोदी के अपने चिर परिचित और नवाचार कार्यक्रम मन की बात के 128वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी जिला सवाईमाधोपुर एवं भाजपा गंगापुर सिटी के अनेक बूथों पर विभिन्न माध्यमों से सुना गया!
उक्त संदर्भ में कार्यक्रम के भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं जिला प्रभारी डॉ.हेमंत शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रत्येक संस्करण में देश को महत्वपूर्ण संदेश प्रेषित करने का प्रयास किया जाता है इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिक को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु विशेष संदेशों की प्राप्ति होती है!
उक्त संदर्भ में भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि भाजपा गंगापुर सिटी के शहरी एवं ग्रामीण मंडल के अनेक भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर घरों एवं प्रतिष्ठानों पर उक्त “मन की बात” के कार्यक्रम को सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के विशिष्ट लोगों को अपने द्वारा दिए गए स्वदेशी उपहारों का जिक्र किया गया साथ ही उदयपुर में निर्मित स्वदेशी वस्तु का जिक्र करते हुए राजस्थान की हस्तकला की प्रशंसा की गई उन्होंने इस अवसर पर हाल ही में महिला क्रिकेट मुख्य एवं ब्लाइंड क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से देश के खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की बात कही गई इसी के साथ उन्होंने विशेष रूप से प्रत्येक भारतीय से अनेक अवसरों पर हो “वोकल फॉर लोकल” का विशेष अनुरोध किया गया!
उक्त कार्यक्रम को भाजपा गंगापुर सिटी बूथ संख्या 111,110,109 सहित भाजपा ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 92 एवं 93 पर भी सुना गया उक्त कार्यक्रम को श्रवण करने वाले कार्यकर्ताओं में विनोद अटल,दीपक सिंघल,उदय सिंह गुर्जर,जमनालाल वैष्णव,मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास,सुनीता वैष्णव,पुखराज सलेमपुर,चतुर्भुज गोयल,रामभरोसी वैष्णव,सभापति शिवरतन अग्रवाल,अखिलेश शर्मा,ओमी कटारिया,राधा दीक्षित,कमलेश महावर, सोमेश्वर टटवाल, अंकित तंवर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं!

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।