दहेज की मांग से प्रताडि़त महिला ने कूएं में कूद कर की खुदकुशी, करीब 20 माह से रह रही पीहर में
मंगलवार देर शाम शौच को निकली घर से, कूएं के समीप चप्पल मिलने पर किया तलाश तो पानी में मिला शव
नदबई। नदबई क्षेत्र के गांव रायसीस में दहेज नहीं देने पर विगत 20 माह से पीहर में रह रही विवाहिता महिला ने आखिर…प्रताडि़त होकर रविवार देर शाम कूएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने जिला चिकित्सालय में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो मृतक महिला राजकुमारी जाटव पुत्री नवल सिंह, देर शाम अपने घर से शौच के लिए जंगल में गई। जो कि देर रात तक घर नहीं पहुंची। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने महिला को तलाश किया। बाद में सोमवार सुबह करीब सात बजे, जंगल में स्थित कूएं के समीप महिला की चप्पल मिलने पर परिजनों ने कूएं में तलाश किया तो महिला का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। ग्रामीण व परिजनों ने महिला के शव को निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच पडताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए जिला चिकित्सालय में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
सूत्रों की मानें तो मृतक महिला राजकुमारी की 25 अप्रेल 2012 में सेवर थाना क्षेत्र के गांव भांडौर निवासी विष्णु जाटव के साथ शादी हुई। शादी के बाद ही महिला का पति विष्णु जाटव, ससुर सामंता जाटव, सास कमलेश, जेठ केलाश जाटव व जिठानी, दहेज की मांग करते हुए विवाहित महिला को प्रताडि़त करने लगे। प्रताडि़त होने के चलते विवाहित महिला 20 माह से अपने पीहर में रह रही। जहां, दहेज की मांग से प्रताडि़त होकर ही महिला ने कूएं में कूद कर खुदकुशी कर ली। बाद में मृतक महिला के पिता नवल सिंह पुत्र रतन सिंह ने दहेज की मांग से प्रताडि़त होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

Bharatpur, Rajasthan