स्कूल की दीवार भरभराकर कर गिरी, अलबत्ता कोई चोटिल नही हुआ : मुकेश जोशी


नैनीताल।ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोशाला के स्कूल की दीवार जो कई दिनों से जीर्ण शीर्ण हुई थी। और अब गिरे तब गिरे अवस्था में थी। जो भरभराकर गिर गई । अलबत्ता कोई जन हानि नहीं हुई साथ ही कोई चोटिल नही हुआ। जैसे ही स्कूल की दीवार भरभराकर कर गिरी तो नगर पालिका परिषद के सभासद मुकेश जोशी मंटू समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गये। साथ ही दीवार गिरने की सूचना पालिका सभासद मुकेश जोशी द्वारा एसडीएम, व पटवारी समेत शिक्षा विभाग को भी दे दी गई। मुकेश जोशी का कहना है जब दीवार गिरी उसके आसपास कोई चहल कदमी नही थी वरना बहुत बड़ा नुकसान हो जाता । कोई चोटिल नही हुआ। सूत्रों की माने तो कई क्षेत्रों में इस तरह की दीवारें जीर्ण शीर्ण हुई हैं ।जो कभी भी खतरे का कारण बन सकती है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now