शंकरगढ़ क्षेत्र में चोरी के माल को खपा रहे कवाड़ी बना जांच का विषय


प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि कुछ विभिन्न कबाड़ की दुकानों में चोरी के माल की खरीद फरोख्त धड़ल्ले से की जा रही है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समय क्षेत्र में चोरी की घटना में इज़ाफ़ा हो रहा है। एक मामला सामने आया है कि लखनपुर में एक हफ्ते पहले पंडित जयनारायण द्विवेदी सरूई चंनाण जो अपना मकान बनाने के लिए प्लांट में बोरिंग कराया था। परंतु इधर समरसेबल डालें कि मकान बनने से पहले ही चोरी हो गई ,इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने पर लिखित शिकायत की,बताया जाता है कि कुछ शंकरगढ़ में कबाड़ की दुकानदार हैं जो चोरी के माल को खरीदते हैं और बड़ी बड़ी गाड़ियों में बाहर भेजते हैं। पुलिस सूचना पर लखनपुर निराला नगर क्षेत्र की चोरी की घटना पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। तथा जल्द ही कबाड़ की दुकानों पर छापेमारी की जाएगी और चोरी के माल को बरामद किया जाएगा। कुछ ऐसे में पुलिस द्वारा दुकानदारों को चिन्हित भी किया जाएगा और उनसे पूछताछ करने की बात कही जा रही है।स्थानीय निवासियों ने इस मामले को गंभीर बताया है और स्थानीय पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में अपराध बढ़ सकता है और लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।उसी क्रम में पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि चिंता ना करें अगर उन्हें किसी भी कबाड़ की दुकान में चोरी के माल की बिक्री की जानकारी मिलती है तो वो तुरंत सूचित करें। ऐसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस करेगी। जो कानून से बच नहीं सकते। जिन्हें पुलिस जेल भेजने का काम करेगी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now