पूर्व सरपंच को मारने की धमकी, पुलिस में मामला दर्ज


आरोपी ने सोशल मीडिया पर दी पूर्व सरपंच को मारने की धमकी

नदबई, 9 मई।क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐचेंरा के पूर्व सरपंच को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। जब, गुरुवार को पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच रामअवतार सिंह ने ऐचेंरा निवासी अरुण सिंह पुत्र सतीश के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अरुण सिंह ने फेसबुक पर पूर्व सरपंच को जान से मारने की धमकी दी। पूर्व सरपंच का आरोप है कि, आरोपी अरुण सिंह पर पुलिस की ओर से ईनाम घोषित कर रखा। सोशल मीडिया पर हत्या की धमकी देख पूर्व सरपंच ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। उधर, मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस को सफलता नही मिल सकी।


यह भी पढ़ें :  अवैध बजरी परिवहन जारी, जिम्मेदार बने मूक दर्शक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now