विकास रथ गांवो में सुना रहा सरकार की सफलता की कहानी


सवाई माधोपुर 20 दिसम्बर। राजस्थान सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर आज विकास रथ ग्राम श्यामोली, ऐवड़ा, संकड़ा, मधुसुदनपुर आदि गांव में संपर्क किया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी संजय सिंह नरूका, विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक जगदीश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि विधानसभा संयोजक लालचंद गौतम, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद सैनी, कार्यकर्ता बाबूलाल गुर्जर रहे।
मुख्य अतिथि संजय नरूका ने बताया कि 2 वर्ष का सरकार का कार्यकाल किसान हित, बेरोजगार हितों में सरकार ने काम किया है। आए दिन प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होते थे। इस सरकार ने पेपर लीक करने वालों को अंदर डाल दिया। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने नकली खाद बीज की फैक्ट्री को सीज किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 2 साल के कार्यकाल में भय, भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। अंत में मंडल अध्यक्ष चंद सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now