व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने और भारत को फिर से “विश्वगुरु” बनाने के लिए, प्रत्येक हिंदू को सनातन धर्म के सिद्धांतों को पूरी तरह से अपनाना होगा : डॉ. स्वामी विवेकानंद महाराज
बांसवाड़ा| धोलागढ़ में अतिरुद्र महायज्ञ और श्री सहस्रचंडी महायज्ञ का आयोजन 11 जुलाई से 23 अगस्त तक महादेव धाम धौलागढ़ में किया जा रहा हे । यह आयोजन 45 दिनों तक चलेगा और श्रावण कुंभ महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा हे । आचार्य किशोर शुक्ला ने बताया कि इस विराट धार्मिक अनुष्ठान के दौरान डॉ.स्वामी विवेकानंद महाराज गौ सेवकों की टीम के साथ धौलागढ़ धाम पहुंचे जहां यज्ञाचार्य मुकेश भट्ट एवं पंडित दीनबंधु भट्ट ने स्वागत अभिनंदन किया और विशाल यज्ञशाला में श्री अतिरुद्र,श्री सहस्त्रचंडी महायज्ञ और सूर्य यंत्र के रूप में पार्थेश्वर शिव लिंग,महादेव मंदिर में सनातन धर्म,गौरक्षार्थ का संकल्प दिलाकर पूजा अर्चना कराई इस अवसर पर महंत योगी प्रकाशनाथ जी महाराज के साथ वागड़ क्षेत्र में हो रहे विराट श्रावण कुंभ महोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर धूणी दर्शन किए स्वामी विवेकानंद महाराज ने योगी प्रकाशनाथ जी महाराज को बताया कि बांसवाड़ा जिले में सर्व सनातन हिंदू समाज को संगठित करने सामाजिक समरसता को स्थापित करने और हिंदू धर्म को मजबूत करने के लिए विगत दिनों में सर्व सनातन हिंदू समाज द्वारा 108 कुंडिय श्री विष्णु महायज्ञ और भारत में प्रथम बार जनजाति हिंदू समाज द्वारा 151 कुंडिय श्री रुद्र महायज्ञ और विशाल कावड़ यात्रा के धार्मिक महाअनुष्ठानो को सम्पन्न कराया गया। जिसमें कलश यात्रा ओर सम्पूर्ण आयोजन में क्षेत्र के हजारों लाखों सनातनी लोगों ने धार्मिक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया आगामी समय में बांसवाड़ा जिले में भी धौलागढ़ धाम पर हो रहे विराट आयोजन की तरह विराट शिव शक्ति का महानुष्ठान और विशाल महायज्ञ का आयोजन कर सनातन हिंदू धर्म को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद महाराज ने समस्त यजमानों को कहा कि व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने और भारत को फिर से “विश्वगुरु” बनाने के लिए, प्रत्येक हिंदू को सनातन धर्म के सिद्धांतों को पूरी तरह से अपनाना होगा । आज के युग में हिंदू धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है जिनके कारण ही सनातन हिंदू धर्म रक्षित है और आप सभी को पुण्याई धार्मिक लाभ प्राप्त हो रहा हे । धौलागढ़ में हो रही गौ राम कथा में कथा वाचक गौ संत गोपालानंद जी सरस्वती (जगदीश गोपाल जी ) महाराज से संत भेंट वार्ता हुई जिसमें उन्होंने नागौर जिले के परबतसर में गौ सेवकों ओर साध्वी कपिला दीदी के अवैध नंदी मेले का विरोध करने व गौवंश को बूचड़ खानों में जाने से रोकने पर गौ सेवकों व साध्वी पर पुलिस द्वारा मारपीट कर झूठे मुकदमें दर्ज करने पर पुलिस प्रशासन ओर राजस्थान सरकार पर रोष जताते हुए कहा कि जल्द से जल्द निर्दोष गौ भक्तों को अगर नहीं छोड़ा गया तो शीघ्र ही बड़े आंदोलन को करने की चेतावनी देते हुए वागड़ के गौ भक्तों को गौ सेवार्थ ओर गौ रक्षार्थ करणी कार्य करते रहने का आह्वान किया । स्वामी विवेकानंद महाराज ने शेषपुर गांव में मावजी महाराज की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना कर निष्कलंक भगवान के दर्शन कर वागड़ क्षेत्र में सनातन धर्म और गौ रक्षार्थ का दृढ़ संकल्प लिया । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लालसिंह सोलंकी, पवन जोशी सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश बुनकर,समाज सेवी दिनेश सुथार,धीरू पंचाल आदि सर्व सनातन हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

