पुलिस थाना मानटाउन की बड़ी कार्रवाई
सवाई माधोपुर।अमिता मीना। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मानटाउन ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस मुख्यालय व भरतपुर रेंज आईजीपी कैलाश विश्नोई के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक शहर के सुपरविजन में थाना मानटाउन पुलिस ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम को जिला साइबर सेल से सूचना मिली कि एक मोबाइल नंबर के माध्यम से साइबर फ्रॉड किया गया है, जिसकी शिकायत साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम कलेक्ट्री के पीछे पहुंची, जहां एक युवक मोबाइल का उपयोग करता हुआ मिला।
पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने अपना नाम दशरथ पुत्र सुखलाल, उम्र 18 वर्ष 4 माह, जाति मीणा, निवासी खाट कला, थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को निवेश के नाम पर रुपये तीन-चार गुना करने का झांसा देकर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज व बिजली चार्ज जैसे बहानों से साइबर ठगी कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना मानटाउन पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
सुनील कुमार गुप्ता – थानाधिकारी, मानटाउन
हुकम सिंह – सहायक उप निरीक्षक
अशोक कानि. 1357
सुरेन्द्र कानि. 116
हरिसिंह कानि. 1133
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

2022 से लगातार पत्रकारिता कर रही है, निरीक्षक अखबार, तीसरी आंख की ज्वाला, जन जागरण, हिंदुस्तान से रूबरू, राजस्थान पब्लिक न्यूज़ चैनल, News57 Ggc पब्लिक एप, आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में स्वतंत्र पत्रकार हैं।