नगर पालिका शौचालय में अचेत मिला युवक


बौंली, बामनवास। श्रद्धा ओम त्रिवेदी। नगर पालिका मुख्यालय बौंली के शौचालय में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी सूचना नगर वासियों ने बौंली पुलिस थाने को दी। सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सोलंकी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे एवं अचेत पड़े युवक को चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसके शरीर में हल्की सी हलचल देखकर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया जिससे उसे थोड़ी देर में होश आ गया। प्रत्यक्ष दर्शी कालूराम सैनी ने बताया कि नगर पालिका चौराहे पर स्थित अंबेडकर सर्किल पर शनिवार रात्रि से ही एक युवक खुले में सो रहा था, इसी बीच वर्षा भी आई और वह सारी रात वहीं पर बेसुध पड़ा रहा। सुबह वह उठकर नगर पालिका मुख्यालय के शौचालय में शोच या बाथरूम करने गया इसी वक्त वहां गिरकर अचेत हो गया गया, लोगों ने उसे मृत समझकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बौंली पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे एवं अचेत पड़े युवक को चिकित्सालय में जाया गया जहां थोड़ी देर बाद उसे होश आ गया। जानकारों ने बताया है कि युवक कैलाश निवासी जोलंदा,पुरा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है एवं वह कुछ नशा भी करता है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now