तलवाड़ा, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: गणेश अथर्व शीर्ष के साथ 1008 मोदक का भोग आज बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा स्थित आमलिया गणेश मंदिर पर भोग लगाया गया। यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जो भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस अनुष्ठान में आचार्य निखिल शुक्ला,पुनीत त्रिवेदी,कल्पेश त्रिवेदी,शैलेंद्र व्यास, अरविन्द त्रिवेदी,ललित त्रिवेदी, भरत त्रिवेदी पंडितो द्वारा मंत्रों के साथ 1008 मोदक का भोग अर्पित किया गया,।जिसका लक्ष्य गणेश जी की इच्छाओं को पूरा करने और बाधाओं को दूर करने का प्रयास करना है। यह एक विशेष अनुष्ठान का लाभ कुशलगढ़ निवासी यशोदा त्रिवेदी पत्नी स्व दत्तात्रेयजी पंड्या के पुत्र डॉ विशाल पंड्या और पुत्रवधू डॉ भारवी पंड्या द्वारा बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा स्थित आमलिया गणेश मंदिर पर 1008 मोदक का भोग गणेश अथर्वशीर्ष के 1008 पाठ वैदिक मंत्रोचार से कर गणेशजी को अर्पण किया गया। है जिसे अक्सर गणेश चतुर्थी, बुधवार या बुधाष्टमी जैसे शुभ दिनों पर आयोजित किया जाता है। यह अनुष्ठान एक पवित्र परंपरा है जो भक्तों को भगवान गणेश के साथ एक गहरा संबंध बनाने में मदद करती है। इस अवसर पर परशुराम सेना के नितिन कौशिक,विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव नवनीत त्रिवेदी ओदिच्य ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष नरेश त्रिवेदी,मोहनलाल त्रिवेदी बिना त्रिवेदी पूर्व कॉरपोरेटर मोडासा नगरपालिका उपेंद्र त्रिवेदी डॉ केयूर त्रिवेदी डॉ सोनू पंड्या पूर्व नपा उपाध्यक्ष तिलोत्तमा पंड्या हर्षवर्धन पंड्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
