भाजपा पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर दी गई बधाई, शुभकामनाएं
गंगापुर सिटी| भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाओं का कार्यक्रम बाईपास स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष निवास आयोजित किया गया भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में सफलतम दो वर्ष के कार्यकाल में केंद्र एवं राज्य की योजनाओं के आमजन को अधिकतम लाभ और प्रदेश के विकास,प्रगति की चर्चा के साथ-साथ आकर्षक आतिशबाजी,एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए उनके दीर्घायु जीवन,सफलतम कार्यकाल,पारिवारिक,राजनीतिक,सामाजिक जीवन में भविष्य में प्रगति की मंगल कामनाओं के साथ बधाइयां दी गई!
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुर्जर एवं सभापति अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में दो वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं किसान सम्मान निधि राशि बढ़ोत्तरी,सूर्य घर विद्युत योजना,संपूर्ण प्रदेश में सड़क मार्गो का नवनिर्माण,ईआरसीपी रामसेतु पेयजल परियोजना की ओर बढ़ते कदम सहित अनेक के माध्यम से प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है साथ ही शर्मा के नेतृत्व में गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र को वित्तीय बजटों में अधिकतम राशि आवंटित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है!
इस अवसर पर परमात्मा से मुख्यमंत्री शर्मा के दीर्घायु जीवन और निरंतर प्रगति की मंगल कामना भी की गई! जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विनोद अटल जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल,उदय सिंह गुर्जर,जमनालाल वैष्णव,रामभरोसी वैष्णव,ओमी कटारिया,नितेश मोदी,सारांश जैन,गोविन्द गुप्ता,रघुनाथ फौजी,सूरजमल जाट,गोपाल धामोनिया,बलवीर सोनी,देवेश पितलिया,दिलीप तिवाड़ी,विष्णु गुरुजी,मदनमोहन शर्मा,वेदप्रकाश शर्मा,भगवान सहाय शर्मा,विजेन्द्र जैसावत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।