गंगापुर सिटी| गंगापुर सिटी के तत्वावधान में गंगापुर सिटी के उदेई मोड़ स्थित भगवती पैलेस, मनोरथ सिद्ध हनुमान जी के सामने श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा पूज्य दयालु गौर प्रभु जी के श्रीमुख से 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक कथा का रसपान कराया जा रहा है।
कथा के तृतीय दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आज की कथा में दक्ष प्रजापति प्रसंग एवं ध्रुव महाराज चरित्र का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस प्रसंग के माध्यम से दयालु गौरदास जी ने बताया कि अहंकार ही पतन का मुख्य कारण है तथा भगवान की भक्ति में नम्रता और श्रद्धा अत्यंत आवश्यक है।
कथा के दौरान संगीतमय भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा उपरांत सातों दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तम प्रसादम् की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उत्तम व्यवस्थाएँ की गई हैं। इस मौके पर इस्कॉन के सभी वरिष्ठजन एवं गंगापुर के नगरवासी उपस्थित रहे।
Gangapur City