अग्रवाल समाज ने किया सर्व ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनन्दन


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। विगत रविवार को एक निजी मैरिज होम में सर्व ब्राह्मण महासभा भरतपुर संभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज के पदाधिकारी भी ससम्मान शामिल हुए।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, विप्र फाउंडेशन जोन-1 के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा, नवनियुक्त भरतपुर संभाग अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद दीक्षित, गंगापुर सिटी जिलाध्यक्ष शिवचरण अन्ना सहित विभिन्न जिलों के ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अग्रवाल समाज की ओर से प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र गर्ग, जिलाध्यक्ष गोविंद बरनाला, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, समाज समिति अध्यक्ष मोहन कुनकटा, महामंत्री सतीश महसवा, कोषाध्यक्ष कैलाश रिया, मंत्री अशोक मंगल, गोपाल सेवा अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल मच्छीपुरा, महामंत्री गिर्राज अकाउंटेंट, कोषाध्यक्ष रमेश पट्टी, सदस्य राजकुमार गोयनका, मिर्जापुर इकाई के महामंत्री सुनील मैसी, कोषाध्यक्ष बनवारी गुप्ता, अभय बंसल, गोविंद गुप्ता सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने माला, साफा, अग्रसेन दुपट्टा एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
साथ ही ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों को भगवान श्री परशुराम जी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाजों के बीच प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं। एक समाज के कार्यक्रम में सर्व समाज की सहभागिता शहर की उन्नति एवं विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now