जैसलमेर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, IFWJ ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


सवाई माधोपुर।पंकज शर्मा। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर कानाराम को ज्ञापन सौंपकर जैसलमेर प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ पिछले 22 वर्ष से जैसलमेर में पूरी वैधानिकता के साथ अपने व्यवसाय ओर पत्रकारिता के धर्म का निर्वहन कर रहे थे।
ज्ञापन के अनुसार राठौड़ के व्यवसाय का आधार वर्ष 2004 से डेजर्ट क्लब के समीप आवंटित भूखंड पर स्वाद रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे थे,उन्होंने अपने सारे जीवन की जमा पूंजी लगाकर इसे विकसित किया था।ओर दसको तक नियमित किराया और सरकारी देयको का भुगतान किया ।उसके बावजूद पहले तो कलेक्टर ने मौखिक आदेश से तीन दिन रेस्टोरेंट की खाली करने का दबाव बनाया तो पीड़ित पत्रकार ने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया लेकिन प्रशासन ने कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए 23 दिसंबर को रेस्टोरेंट को सीज कर दिया ओर अचानक 17 मार्च 2026 को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कथित रूप से अवैध तरीके से दो जेसीबी मशीनों द्वारा ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में पीड़ित को लगभग सवा करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई एक प्रतिष्ठित पत्रकार को नुकसान पहुंचाने और उसे आर्थिक रूप से कमजोर करने के उद्देश्य से की गई।
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद प्रदेशभर के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस घटना के विरोध में 29 मार्च को सैकड़ों पत्रकार जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे, लेकिन उन्हें सुबह से रात 10 बजे तक केवल इंतजार और निराशा ही हाथ लगी।उसके बाद प्रदेश भर से पहुंचे पत्रकारों ने शहीद स्मारक पुलिस कमिश्नरेट के सामने अनिश्चित काल के लिए धरना शुरू कर दिया जिसको आज 14 दिन हो गए लेकिन सरकार ने आजतक कोई कदम नहीं उठाया।पत्रकारों की मांगों पर राज्य सरकार की चुप्पी को उन्होंने चिंताजनक और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की अनदेखी बताया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने जैसलमेर कलेक्टर की कथित हठधर्मिता और द्वेषपूर्ण कार्रवाई की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित पत्रकार को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग उठाई गई। संगठन महासचिव राजेश गोयल ने बताया कि ज्ञापन में पत्रकारों ने प्रधानमंत्री की आगामी बालोतरा-पचपदरा यात्रा के दौरान IFWJ प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रत्यक्ष भेंट के लिए पांच मिनट का समय देने का अनुरोध भी किया, ताकि वे मामले से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत कर सकें। इस अवसर पर संगठन के कई पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग दोहराई।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now