जैसलमेर में वरिष्ठ पत्रकार के साथ प्रशासनिक अत्याचार,आक्रोशित पत्रकारों ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञाप


सवाई माधोपुर, मलारना डूंगर।पंकज शर्मा। जैसलमेर में गत दिनों वरिष्ठ पत्रकार के साथ प्रशासनिक अत्याचार के मामले को लेकर मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट IFWJ बैनर तले उपखंड इकाई के द्वारा एसडीएम की गैर मौजूदगी में रीडर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। IFWJ उपखंड अध्यक्ष श्रवणलाल सहित संगठन से जुड़े पत्रकारों ने बताया कि IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ पिछले 22 वर्षों से जैसलमेर में पूरी वैधानिकता के साथ अपने व्यवसाय और पत्रकारिता का धर्म निभा रहे थे 2004 से डेजर्ट क्लब के समीप आवंटित भूखंड पर स्वाद रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे थे उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी लगाकर इस रेस्टोरेंट को विकसित किया मगर 23 दिसंबर को प्रशासन ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए वरिष्ठ पत्रकार के रेस्टोरेंट को सीज कर दिया और अचानक 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध तरीके से रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया जिससे पत्रकारों में खासा आक्रोश व्याप्त है घटना को लेकर 29 मार्च को सैकड़ो पत्रकार जयपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं करवाई गई उसी दिन से पत्रकारों ने शहीद स्मारक पर अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया जो लगातार जारी है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने बताया कि आगामी दिनों में पीएम मोदी पचपदरा आएंगे ऐसे में IFWJ प्रतिनिधि मंडल को पीएम मोदी से मिलने का समय दिया जाए जिससे घटना से जुड़े दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत कर सके इस दौरान पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच और तानाशाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now