सूरौठ। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने करौली जिले के नवलियुक्त कलेक्टर अक्षय गोदारा का कलेक्ट्रेट परिसर में स्वागत किया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में कई कार्यकर्ता करौली जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सचिव एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी, भरतपुर संभाग प्रभारी कमलकांत शर्मा, करौली जिला अध्यक्ष नगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ जिला प्रभारी अभय शास्त्री, यूथ संभाग अध्यक्ष राहुल बंसल, महामंत्री नरेश गौतम, नगर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अक्षय हरदेनिया आदि ने करौली के नवनियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा को साफा व प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया एवं फाउंडेशन के उद्देश्यों के बारे में बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीराज प्रसाद गुप्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने कलेक्टर गोदारा को बताया कि यह फाउंडेशन अन्याय, भ्रष्टाचार, महिला शोषण, रिश्वतखोरी, अवैध वसूली के खिलाफ कार्य करता है। इस दौरान कलेक्टर गोदारा ने मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारियों से कहां की जिले की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।