भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद (Bhavip) की भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा द्वारा 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ‘पर्यावरण एवं सेवा सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान सात विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
सेवा और समर्पण का संगम: शाखा सचिव मुकेश छीपा और अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि इस अभियान में लगभग 50 सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिला संयोजिका पूनम डाड के नेतृत्व में मातृशक्ति ने विद्यालयों में जाकर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। एक सराहनीय कदम उठाते हुए, भीषण गर्मी को देखते हुए राजकीय विद्यालय धंधोलाई में खराब बोरिंग को तुरंत रिपेयर करवाकर पेयजल की व्यवस्था बहाल की गई।
सप्ताह भर की प्रमुख गतिविधियाँ: पर्यावरण सप्ताह के दौरान मुख्य रूप से तुलसी के पौधों का वितरण, छायादार वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री व मिठाई वितरण, जरूरतमंदों को फूड पैकेट बांटना और घरेलू कचरे के प्रबंधन पर संगोष्ठी जैसे पुनीत कार्य किए गए। कार्यक्रम में दीपेश खंडेलवाल, कमलेश लाठी, डॉ. कैलाश शर्मा सहित शाखा के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें:
