शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। राजस्थान में तैराकी खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से राजस्थान तैराकी संघ की साधारण सभा की वार्षिक बैठक आगामी 3 मई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाहपुरा स्थित तरणताल परिसर में सुबह 11 बजे संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास की अध्यक्षता में होगी।
बैठक के मुख्य बिंदु: इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान के सभी जिलों की इकाइयों से दो-दो प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2025-26 के अपेक्षित आय-व्यय लेखों को पारित करना है। साथ ही, सबसे महत्वपूर्ण निर्णय वर्ष 2026 में होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं के स्थान और तिथियों (Dates) को लेकर लिया जाएगा।
नए जिलों में संघ विस्तार पर चर्चा: राजस्थान में गठित नए जिलों में तैराकी संघ के विस्तार को लेकर भी इस बैठक में रणनीति बनाई जाएगी। अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि नए जिलों में संघ गठन से प्रदेश की प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सकेगा। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: