बौली।श्रद्धाओम त्रिवेदी। अखिल भारतीय मीणा संघ के प्रदेश महासचिव और अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता राम अवतार मीणा ने जनगणना को राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। उन्होंने आमजन से इस ‘राष्ट्रीय यज्ञ’ में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।
मीणा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश के भविष्य की नींव रखने का पुनीत कार्य है। इसमें लगा हर कर्मचारी राष्ट्रभक्त कहलाने का हकदार है। यह एक ऐसा सामाजिक दस्तावेज होगा जो शिक्षा, रोजगार, लिंग अनुपात और समाज की वास्तविक आर्थिक व भौगोलिक स्थिति का सटीक आकलन पेश करेगा।
डिजिटल सुविधा और कर्मियों का सम्मान: उन्होंने जानकारी दी कि इस बार परिवार का मुखिया स्वयं पोर्टल पर जानकारी साझा कर सकेगा। साथ ही, फील्ड में काम करने वाले कार्मिकों के लिए समय पर भोजन, आर्थिक लाभ और अन्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के इस कार्य का आनंद ले सकें।
कैसे होगी प्रक्रिया? जनगणना को विभिन्न चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहले परिवार का डाटा, फिर मकानों की गणना और अंत में जाति व धर्म की पहचान शामिल है। मीणा ने इस कार्य में जुटे सभी कार्मिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके इस योगदान को याद रखेंगी।
यह भी पढ़ें:
- जनगणना-2027: 1 मई से शुरू होगी ‘स्व-गणना’, कलक्टर काना राम ने नागरिकों से की डिजिटल भागीदारी की अपील
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।