भीलवाड़ा: तपती दुपहरी में बेजुबानों की बुझेगी प्यास, विश्वास फाउंडेशन और एकता मंडल ने वितरित की पानी की टंकियां


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। वैशाख माह की झुलसाने वाली गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पशुओं को राहत देने के लिए विश्वास फाउंडेशन और एकता मंडल ने ‘जीव दया’ के तहत एक सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से शहर में गायों के लिए पानी और गोग्रास की टंकियों का वितरण कर सेवा का संकल्प दोहराया गया।

हर घर के बाहर होगी पानी की व्यवस्था: संस्था अध्यक्ष आशा रामावत ने बताया कि गर्मी के कारण पशु-पक्षियों का हाल बेहाल है। इस अभियान के प्रथम चरण में 30 टंकियों का वितरण किया गया है। संस्था का मुख्य लक्ष्य है कि शहर में हर घर के आगे एक टंकी हो, जिसे स्थानीय लोग जिम्मेदारी से प्रतिदिन भरें, ताकि राह चलती गायों को प्यासा न भटकना पड़े।

सामाजिक सहभागिता की अपील: कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व पार्षद निशा जैन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्य में विश्वास फाउंडेशन के महामंत्री सुनील राठी, लादुलाल वैष्णव और महिला मंडल की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में अपने सामर्थ्य अनुसार बेजुबानों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था कर पुण्य के भागीदार बनें।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now