प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी में 76 केंद्रों पर होगी परीक्षा


सवाई माधोपुर।पंकज शर्मा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आगामी 9 और 10 मई को होने वाली इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

परीक्षा का कार्यक्रम और केंद्र प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • 9 मई (भूगोल): जिला मुख्यालय के 27 केंद्रों पर 8,376 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

  • 10 मई (विज्ञान): सवाई माधोपुर (30 केंद्र) और गंगापुर सिटी (19 केंद्र) के कुल 49 केंद्रों पर 15,240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दो केंद्रों पर एक उपसमन्वयक और निजी केंद्रों पर अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। केंद्रों पर पेयजल, बिजली, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।

हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 07462-220323 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now