गंगापुर सिटी: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर जोर


गंगापुर सिटी, 1 मई।पंकज शर्मा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी के अध्यक्ष श्री अखिलेश कल्याण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।

विभागीय समन्वय और दिशा-निर्देश: बैठक के दौरान तालुका अध्यक्ष अखिलेश कल्याण ने उप जिला कलेक्टर (SDM) बृजेंद्र मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि गिर्राज मीना, बिजली विभाग के सहायक अभियंता राकेश वर्मा और जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सज्जन सिंह मीना के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

पुलिस को समय पर तामील के निर्देश: अध्यक्ष ने पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों से संबंधित नोटिस और वारंट की तामील समय पर सुनिश्चित की जाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने भी वकीलों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत को एक सफल अभियान बनाना है ताकि न्याय प्रक्रिया को सुलभ और त्वरित बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now