पटरी पार करते समय हुआ हादसा; मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर से निकला था मृतक
नदबई। नदबई रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की।
घर से बिना बताए निकला था युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार, हलैना थाना क्षेत्र के गांव नैवाड़ा निवासी रूपेश सिंह (पुत्र प्रभात सिंह) मंगलवार शाम अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गया था। देर रात करीब 12 बजे जब वह नदबई स्टेशन पर रेल पटरी पार कर रहा था, तभी वह तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। स्टेशन अधीक्षक संजीव मीणा की सूचना पर जीआरपी ने घटना स्थल का मुआयना किया।
5 महीने पहले हुए हादसे ने बदल दी थी जिंदगी विभागीय सूत्रों और परिजनों के अनुसार, मृतक रूपेश सिंह की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। करीब पांच महीने पहले वह एक सड़क हादसे का शिकार हुआ था, जिसके बाद से ही उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इसी मानसिक अस्थिरता के चलते वह रात के समय घर से निकला और इस हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने जिला चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें:
Bharatpur, Rajasthan