बाक्सिंग के साथ बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुरु मंत्र; भीलवाड़ा में आयोजित हुआ ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा क्विज’

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जागरूकता: राकेश जागेटिया

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बच्चों को खेल के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा द्वारा संगीत कला केन्द्र में ‘स्वर्गीय मृणाल राठी स्मृति सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा क्विज कान्टेस्ट’ संपन्न हुआ, जहाँ आरवी बाक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग के साथ यातायात सुरक्षा के गुर सीखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश जागेटिया ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम ‘जागरूकता’ है। उन्होंने जोर दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भागचन्द सोमानी ने बताया कि इस क्विज का उद्देश्य बच्चों को यातायात नियमों के प्रति सतर्क करना है। कोच राजेश कोली के निर्देशन में बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे वाहन चलाते समय कभी भी तेज गति नहीं करेंगे, क्योंकि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति के कारण ही होती हैं। क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तन्मय पारीक, युवराज सिंह, कृतिका जायसवाल सहित 13 प्रतिभागियों को ‘सड़क सुरक्षा ज्ञान दीप सम्मान’ से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now