प्रिया कोठारी को सौंपा कोषाध्यक्ष का दायित्व; महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई के लिए वर्ष 2026-27 हेतु नवीन दायित्वों की घोषणा कर दी गई है। इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए डॉ. प्रियंका मेहता को सचिव और प्रिया कोठारी को कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
नवीन मनोनीत पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यवसायिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना है। इसके लिए संगठन की ओर से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
