शाहपुरा में आज पहुंचेगी ‘सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा’, समाजजन करेंगे भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री की अपील पर वाहन रैली स्थगित, सिंधी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए शाहपुरा में जुटेगा समाज

शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी। पूज्य सिंधी पंचायत शाहपुरा द्वारा भारतीय सिंधु सभा एवं भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के तत्वावधान में आयोजित “सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा” आज 19 मई 2026, मंगलवार को शाम शाहपुरा पहुंचेगी। सिंधी समाज द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

वाहन रैली स्थगित प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील का सम्मान करते हुए, शाहपुरा में इस मौके पर होने वाली वाहन रैली को स्थगित कर दिया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य और मुख्य अतिथि

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सिंधी संस्कृति, मातृभाषा, परंपराओं और समाज के महापुरुषों की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र तीर्थाणी, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी, मातृ शक्ति प्रदेशाध्यक्ष शोभा बंसताणी, प्रचार प्रभारी मूलचन्द बसंताणी, यात्रा सह संयोजक डॉ. प्रदीप गेहाणी, संभागीय अध्यक्ष वीरूमल पुरूसाणी और जिला अध्यक्ष परमानंद गुरनानी सहित प्रदेश और जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

समय और स्थल

  • स्वागत: सायं 6:30 बजे (शाहपुरा सीमा पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण के साथ)

  • मुख्य कार्यक्रम: संत कंवर राम धर्मशाला, पिवणिया तालाब की पाल, शाहपुरा।

कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, अतिथियों का स्वागत, गौरव यात्रा के उद्देश्यों पर चर्चा और बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष लीलाराम वासवानी, महासचिव नरेश लखपतानी, कोषाध्यक्ष अशोक थानवानी एवं सिंधु सभा अध्यक्ष चेतन चंचलानी ने सभी समाजबंधुओं से इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सहभागिता की अपील की है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now