दक्षिण राजस्थान माहेश्वरी सभा की नई टीम निर्विरोध, चेचानी फिर अध्यक्ष


लगातार दूसरी बार राधेश्याम चेचानी को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया, नई टीम ने शिक्षा, संगठन, युवा सशक्तीकरण और समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा। दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की नई टीम का गठन रविवार को आजाद नगर स्थित आनंदम् भवन में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। समाज ने एक बार फिर आपसी एकजुटता और लोकतांत्रिक परंपरा का परिचय देते हुए सत्र 2026-29 के लिए सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया। निर्वाचन में राधेश्याम चेचानी लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए, जबकि रामगोपाल सोमानी को प्रदेश मंत्री तथा ओमप्रकाश गंदोड़िया को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में भीलवाड़ा जिले के समाजजनों का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व देखने को मिला, जिसे संगठन के विस्तार और प्रभावी समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से हुई निर्वाचन प्रक्रिया

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मूंदड़ा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया समाज के नवीन भवन आनंदम् प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि में प्रातः 10 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक विजयशंकर मूंदड़ा एवं अशोक जैथलिया की देखरेख में प्रारंभ हुई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा प्रत्येक पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

उन्होंने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे समाज में एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का सकारात्मक संदेश गया।

नई कार्यकारिणी में कई पदों पर हुई नियुक्तियां

निर्वाचित कार्यकारिणी में महेंद्र काकाणी को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं ओमप्रकाश गट्टानी (भीलवाड़ा), सत्येंद्र बिड़ला, सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी (मरुधरा) तथा राकेश मूंदड़ा (उदयपुर) को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।

इसी प्रकार केदार न्याती (राजसमंद), महेश असावा (उदयपुर), राजेंद्र भदादा (भीलवाड़ा), संजय राठी (गुलाबपुरा) एवं गोवर्धन सोमानी (बनेड़ा) को प्रदेश संयुक्त मंत्री बनाया गया। जबकि देवेंद्र सोमानी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चित्तौड़ जिले में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाने के कारण वहां के पद फिलहाल रिक्त रखे गए हैं। इन पदों पर आगामी प्रक्रिया के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

निर्वाचन के बाद आनंदम् परिसर में समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। समाज के वरिष्ठजनों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के अलावा राजसमंद और उदयपुर जिलों के प्रतिनिधियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि इससे विभिन्न जिलों के बीच समन्वय और संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिलेगी।

समाजहित के कार्यों को मिलेगी नई दिशा

समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न जिला इकाइयों एवं समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, युवा सशक्तीकरण और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा को और अधिक मजबूत बनाएगी।

हर दो माह में कार्यसमिति बैठक का सुझाव

महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए हर दो माह में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे महासभा की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।

उन्होंने पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा करने तथा उच्च शिक्षा, रोजगार और युवा सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

समाज उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे कार्य : चेचानी

नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि महासभा की योजनाओं को गति देने के लिए सभी जिलाध्यक्षों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही समाज उत्थान, शिक्षा, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक समरसता तथा सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

निर्वाचन समारोह में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जगदीश प्रसाद कोगटा, पुष्कर सेवा सदन के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला महेश सेवा निधि के सचिव प्रहलाद राय लढ़ा, रामेश्वरम अध्यक्ष कैलाश कोठारी, महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कचोलिया, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया, पूर्व नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, सुशील मरोटिया, दिनेश तोषनीवाल, कृष्णगोपाल जाखेटिया, दिलीप तोषनीवाल, दिनदयाल मारू, श्यामसुंदर नौलखा, भैरूलाल काबरा, गोपाल नराणीवाल, केजी राठी, प्रमोद डाड, मनोहर अजमेरा, लोकेश आगाल, महेश जाजू, दिनेश राठी (मरुधरा), प्रकाश चंद्र पोरवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *