भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, ‘मन की बात’ और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।
गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा गंगापुर सिटी ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र मासिक बैठक गुरुवार को महूकलाँ शक्ति केंद्र पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव, संगठनात्मक गतिविधियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। आगामी पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
‘मन की बात’ और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर
बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।
साथ ही पूरे वर्ष आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया गया।
संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आमजन से संवाद और संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफल क्रियान्विति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शक्ति केंद्र पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में मंडल प्रभारी दीपक सिंघल, मंडल महामंत्री हरकेश गुर्जर, रामभरोसी वैष्णव, विश्वजीत सिंह (आईटी), ओपी तगाया, रामस्वरूप सैनी, राजेश सैनी, अनिल शर्मा, सरदार गुर्जर, मुकेश सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।