बरनाला में नई सड़क पर अधूरा रिपेयर, सीसी रोड खोदकर छोड़ने से ग्रामीण परेशान


ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, वाहन फंसने और सड़क उखड़ने से ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से कार्रवाई की मांग की।

बरनाला। तहसील क्षेत्र के रामसिंहपुरा स्थित दूध वाली तलाई से बाढ़ सोहन मार्ग पर हाल ही में निर्मित सड़क पर ठेकेदार की कथित लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने पुरानी सीसी रोड को रिपेयर करने के लिए खोदने के बाद उसे दोबारा ठीक नहीं कराया, जिससे मार्ग पर आए दिन वाहन फंस रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान दूध वाली तलाई क्षेत्र में पुरानी सीसी सड़क को खोद दिया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नई सड़क की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नई सड़क बनने के कुछ ही समय बाद कई स्थानों से उखड़ना शुरू हो गई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह पैदा हो रहा है।

पीडब्ल्यूडी से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीण हरि सिंह गुर्जर ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (XEN) बदन सिंह गुर्जर से दूरभाष पर संपर्क कर नवनिर्मित सड़क की मरम्मत कराने तथा अधूरा छोड़ा गया सीसी रोड रिपेयर कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी और उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *