बौंली के श्री राम कला मंडल के अध्यक्ष बने अधिवक्ता राघवेश शर्मा


सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए राघवेश शर्मा, 30 जुलाई को भौलेश्वर महादेव मंदिर में होगा शपथ ग्रहण समारोह।

बौंली, बामनवास। भीमेश्वर महादेव शिवालय शिव बगीची स्थित श्री राम कला मंडल, बौंली के सभागार में संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता राघवेश शर्मा को श्री राम कला मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में संचालन समिति के प्रवक्ता प्रेमराज सैनी ने अधिवक्ता राघवेश शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर वरिष्ठ सदस्य गोपाल शर्मा की सहमति के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि के साथ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया।

बैठक में पत्रकार श्रद्धा ओम त्रिवेदी, सूबेदार मोहन सिंह राव, लड्डूलाल योगी, रामवतार सैनी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पूर्व अध्यक्ष ने सौंपा कार्यभार

पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश पुरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेश शर्मा को विधिवत कार्यभार सौंपते हुए मंडल के संचालन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में मंडल धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति देगा।

30 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई को श्री राम कला मंडल के इष्टदेव भौलेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भोग कार्यक्रम के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *