गंगापुर सिटी में नव नियुक्त एएसपी से भाजपा युवा मोर्चा की शिष्टाचार भेंट


युवा प्रतिनिधियों ने अपराध नियंत्रण, नशे पर रोक और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की विस्तृत चर्चा।

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गंगापुर सिटी के नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नारायण लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत एएसपी को एक पौधा भेंट किया। साथ ही स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पुस्तक भी स्मृति स्वरूप भेंट की गई।

भेंट के दौरान युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने गंगापुर सिटी में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, युवाओं में फैल रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से विस्तृत चर्चा की।

कानून व्यवस्था पर जताया भरोसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण लाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर” की नीति के अनुरूप कार्य करते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने युवाओं से भी कानून का सम्मान करने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के शिवा बोहरा, प्रदीप आर्य, युवा लेखक कपिल डंगोरिया, राजू गजराना सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *