नीट पेपर लीक और जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नदबई। नीट पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से जुलूस निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रहे मामलों से छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है।
पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग
तहसील कार्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की गई।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।
कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाव चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र मीणा, पूर्व पार्षद मदनलाल बिहारिया, तेजपाल जाटव, रामनारायण सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, अशोक खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

Bharatpur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।