डीग के बहताना में टेंट लगाते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत


शादी समारोह की तैयारी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम।

डीग। जिले के बहताना गांव में बुधवार को एक शादी समारोह की तैयारियों के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। टेंट लगाते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय संजय पुत्र फगनी (जाटव) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गांव में आयोजित एक शादी समारोह के लिए टेंट लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान टेंट का सामान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद परिजन गंभीर हालत में संजय को डीग जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि करंट लगने से घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक संजय पुत्र फगनी, निवासी बहताना, शादी समारोह में टेंट लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *